नियम का उलंघन कर बोर खनन करने पर हुई 10 व्यक्तियों पर कार्यव... - CG Sandesh

नियम का उलंघन कर बोर खनन करने पर हुई 10 व्यक्तियों पर कार्यवाही, मौके से बोर व सपोट गाड़ी जप्त, जप्त गाड़ियों की कीमत 35 लाख.

बसना पुलिस ने  मुखबिर की सूचना पर ग्राम पठियापाली पहुंचकर मौके पर 10 व्यक्तियों द्वारा लाकडाउन की शर्तों का उल्लंघन करते पाये जाने पर उनके विरूध्द धारा 188, 269, 270 भादवि0 का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया.

घटना 23 अप्रैल शाम 6 बजे की बताई गई है, जब  घटना स्थल ग्राम पठियापाली रोड किनारे,  नारायण प्रसाद साहू, मलिक प्रधान, हेमलाल चौधरी, हीरालाल नायक, अशोक कुमार, उत्तर कुमार सिदार, प्रभु गोड, दयालु गोड, डमरू गोड और कृष्णा गोड रोड किनारे 10 की संख्या में एकजुट होकर फिजीकल डिस्टेंस रखने तथा मास्क लगाने की नियमों की अवमानना करते हुए बोर खनन का कार्य कर रहे थे. जिनमे कुछ अन्य जिले अथवा अन्य राज्य के व्यक्ति भी है.

गौरतलब है कि महासमुंद जिले में बोर खनन हेतु कुछ नियम एवं शर्तों के साथ आदेश जारी किया गया है, लेकिन इस खनन के दौरान नियम का उलंघन किया जा रहा था, जिसपर पुलिस ने बोर गाडी रिंग मशीन क्रमांक CG 06 GQ 7816 कीमती 25,00,000 रू., सपोट वाहन ट्रक क्रमांक CG 06 GQ 7815 कीमती 10,00,000 रू. जुमला कीमती 35,00,000 /- रू. जप्त कर तथा उपरोक्त आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 188, 269, 270 भादवि0 का होना पाये जाने से मौके पर ही गिरफ्तार के कारणों से अवगत कराया गया.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें