ठाकुरदिया खुर्द में जुआ खेलने वालों पर कार्यवाही.  - CG Sandesh

ठाकुरदिया खुर्द में जुआ खेलने वालों पर कार्यवाही.

पुलिस अधीक्षक श्रीमान प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अति.पु.अधि. श्रीमती मेघा टेम्भूरकर व एस.डी.ओ.पी  श्रीमान पुपलेश पात्रे के दिशानिर्देश प्राप्त कर पिथौरा थाना प्रभारी श्रीमती कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में मुखबिर सूचना पर ग्राम ठाकुरदिया खुर्द में 52 पत्ती ताश से अवैध रूप से जुआ खेलते रूपेश नायक पिता घनश्याम, चिंताराम निराला पिता कार्तिक राम, मनोज बरिहा पिता बृजलाल को घेराबन्दी कर 52 पत्ती ताश, नगद रकम 3770/- व एक मोटर सायकल कीमती 25000/- जब्त कर धारा 4 'क' जुआ एक्ट, व कोरोना वायरस संक्रमण रोकने हेतु केंद्र व राज्य शासन द्वारा लागू धारा 144 के उल्लंघन करते पाये जाने पर भा.द.वि. धारा 188,269,270,34 के तहत कार्यवाही किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें