आंवराडबरी से जप्त हुई महुआ शराब.  - CG Sandesh

आंवराडबरी से जप्त हुई महुआ शराब.

खल्लारी पुलिस ने 17 अप्रैल को मुखबिर की सुचना पर ग्राम आंवराडबरी में घेराबंदी कर आरोपी राकेश नेताम पिता राजाराम नेताम उम्र 36 साल निवासी आंवराडबरी थाना खल्लारी जिला महासमुंद के कब्जे से 15 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन के अंदर 8 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित देशी महुआ शराब जप्त कर धारा 34(2) आब0एक्ट के तहत कार्यवाही किया है.

तथा ग्राम आंवराडबरी के श्याम लाल सिन्हा नाम के व्यक्ति से हरा रंग के प्लास्टिक डिब्बा में अवैध शराब रखने की सूचना मिलने पर तस्दीक कार्यवाही करते हुए आरोपी श्याम लाल सिन्हा के कब्जे से एक हरा रंग के प्लास्टिक डिब्बा 5 लीटर वाली में कुल 4 लीटर हाथ भट्ठी का देशी महुआ शराब किमती 400/- रूपये को जप्त कर अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें