3 मई तक लॉकडाउन बढ़ने के बाद Jio यूजर्स के लिए ये बड़ा ऑफर  - CG Sandesh

3 मई तक लॉकडाउन बढ़ने के बाद Jio यूजर्स के लिए ये बड़ा ऑफर

Airtel, Voda-Idea के बाद अब जियो ने भी अपने प्रीपेड यूजर्स की वैलिडिटी को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया है. वैलिडिटी बढ़ने के बाद जियो के मौजूदा प्रीपेड ग्राहकों को पुराने प्लान की वैलिडिटी खत्म होने जाने के बाद भी इनकमिंग कॉल्स मिलती रहेंगी. जियो ने एक स्टेटमेंट में कहा है कि इससे ना केवल लो-इनकम यूजर्स को फायदा मिलेगा, बल्कि हर उस यूजर को मिलेगा, जो किसी वजह से अपना अकाउंट रिचार्ज नहीं करा पा रहा है. 

साथ ही कंपनी ने ये भी जानकारी दी है कि 20 अप्रैल से उनके ज्यादातर रिटेल आउटलेट्स खुलने शुरू हो जाएंगे. ये फैसला सरकार द्वारा नई गाइडलाइन जारी करने के बाद लिया गया है. इससे पहले वोडाफोन-आइडिया ने भी अपने उन ग्राहकों की वैलिडिटी को बढ़ाने की घोषणा की थी जो लॉकडाउन होने की वजह से अपना अकाउंट रिचार्ज नहीं करा पा रहे हैं. आपको बता दें लॉकडाउन के पहले फेज की अवधि 14 अप्रैल तक रखी गई थी और उसे बढ़ाकर अब 3 मई तक कर दिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें