7 लीटर महुआ शराब के साथ दो पकड़ाए. - CG Sandesh

7 लीटर महुआ शराब के साथ दो पकड़ाए.

खल्लारी पुलिस ने 15 अप्रैल को मुखबिर से मोबाईल द्वारा सूचना पर जोरातराई रोड से दो व्यक्ति को एक मोटर सायकल से अवैध शराब परिवहन करते भीमखोज की ओर आते हुए पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सुचना पर जोरातराई रोड की ओर पहुंचने पर ग्राम भीमखोज रोड किनारे दो व्यक्ति मोटर सायकल से आते दिखे जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे जिसे घेराबंदी कर पकडे उनसे पुछताछ करने पर अपना नाम संतराम पिता धनेश सोनवानी उम्र 35 वर्ष रोडा थाना खल्लारी तथा अमृत लाल पिता दशरथ ध्रुव उम्र 36 वर्ष निवासी लभरा खुर्द थाना महासमुंद का रहने वाला बताया, जिनके  मोटर सायकल एच एफ डिलक्स क्रमांक CG 06 GP 0720 के डिग्गी में अवैध शराब तलाशी लेने पर डिग्गी में एक 5 लीटर वाली पीला रंग की प्लास्टिक जरीकेन में 05 लीटर एवं दो एक-एक लीटर वाली प्लास्टिक का Kinley पानी बाटल में 1-1 लीटर देशी महुआ शराब भरी हुई जुमला 7.000 ml कीमती 700/- रूपये रखे मिला. जिसपर अवैध शराब व परिवहन में प्रयुक्त वाहन मो0सा0 एच एफ डिलक्स हरा रंग क्रमांक CG 06 GP 0720 को जप्त कर आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 34(2) आब0एक्ट का होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें