उड़ीसा की ओर से महुआ शराब लाते पकड़ाया आरोपी - CG Sandesh

उड़ीसा की ओर से महुआ शराब लाते पकड़ाया आरोपी

कोमाखान पुलिस ने 13 अप्रैल को मुखबीर की सूचना पर एक व्यक्ति को मोटर सायकल में उड़ीसा से बागबाहरा की ओर शराब लेकर आते पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि नाकाबंदी करने पर उड़ीसा की ओर से लाल रंग का मोटर सायकल प्लेटिना बिना नंबर का में आ रहा था जिसे मेन रोड़ कुसमी चौखड़ी के पास रोक कर चेक करने पर एक हरा रंग के जरकीन 05 लीटर का मिला जिसमे देशी हाथ भट्टी महुआ शराब 02 लीटर था, जिसे मेन रोड़ कुसमी चौखड़ी के पास रोक कर पुछताछ करने पर वह अपना नाम ओमप्रकाश दीवान रेवा मोंगरापाली थाना बागबाहरा का होना बताया. जिसपर अवैध शराब को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

तथा NH 353 रोड किनारे ग्राम पटपरपाली में अवैध शराब रेड कार्यवाही कर आरोपी राधेश्याम पारकर पिता निरंजन पारकर उम्र 37 वर्ष वार्ड क्रमांक 16 सोनामुंदी अवैध रूप से एक 05 लीटर वाली हरे रंग की प्लास्टिक जरकीन में 03 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब मिलने पर उसे जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध सदर धारा 34(1) क आब. एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें