अखराभांठा  व जमदरहा से महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

अखराभांठा व जमदरहा से महुआ शराब जप्त

बसना पुलिस ने 13 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर ग्राम अखराभांठा टुकडा फुलवारी मे अजय दीप नाम के व्यक्ति से उसके घर के परछी में अवैध शराब रखकर ग्राहको की तलाशते हुए गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी अजय दीप पिता अभय दीप उम्र 24 साल निवासी अखरभांठा टुकडा फुलवारी थाना बसना से एक सफेद रंग के प्लास्टिक जरिकेन में करीब 10 लीटर देशी महुआ शराब जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

तथा चौकी पुलिस भंवरपुर ने ग्राम जमदरहा अटल चौक के पास 13 अप्रैल को मुखबिर के बताये स्थान पर घेराबंदी करते हुए आरोपी अष्टमी कुमार बरिहा पिता दक्षराम बरिहा निवासी जमदरहा से अटल चौक के पास अवैध महुआ प्लास्टिक जरिकेन में 03 लीटर जप्त कर धारा 34 (A) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें