एम्बुलेंस में मरीज की जगह ले जा रहे थे सवारी, 2 गिरफ्तार - CG Sandesh

एम्बुलेंस में मरीज की जगह ले जा रहे थे सवारी, 2 गिरफ्तार

धमतरी. लॉकडाउन के दौरान कोरोना से रोकथाम और नियंत्रण के लिए सभी परिवहन बंद कर दिए गये हैं. वहीं एम्बुलेंस के ड्राइवर्स द्वारा एम्बुलेंस में सवारी ले जाने का मामला सामने आया है.  जिसपर  पुलिस ने एम्बुलेंस ड्राइवर्स को गिरफ्तार कर एम्बुलेंस को भी जप्त किया है.  

जानकारी के मुताबिक आरोपी विकास मानिकपुरी और वसीम राजनांदगांव से पेसेंट ईलाज हेतु मसीह अस्पताल धमतरी लाने का हवाला देकर राजनांदगांव में लाकडाउन से फंसे व्यक्तियो को चोरी छिपे ला रहे थे जिन्हें पुलिस ने मुखबीर की सूचना तस्दीक करते हुए रत्नाबांधा रोड में स्टेट बैंक के पास पकड़ा, ये दोनों अगल-अलग एम्बुलेंस में लोगों को ले जा रहे थे, जिनके खिलाफ़ धारा 188,34 के तहत कार्रवाई की जा रही है.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें