नवागांव व चट्टीगिरोला से महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

नवागांव व चट्टीगिरोला से महुआ शराब जप्त

चौकी बलौदा ने 12 अप्रैल को मुखबीर की सूचना पर एक व्यक्ति को ग्राम नवागांव रोड के पास महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखे हुए पकड़ा है, जानकारी के अनुसार पुलिस मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंच कर घेराबंदी कर सत्यनारायण रौतिया उर्फ बोटी सरकार पिता टिकेश्वर रौतिया 33 वर्ष नयागांव चौकी बलौदा के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक जरकीन में भरी लगभग 04 लीटर महुआ शराब जप्त कर 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की.

तथा सरायपाली पुलिस ने गणेश ताण्डी पिता सियाराम ताण्डी उम्र 26 वर्ष निवासी बैतारी थाना सरायपाली को एक पीले रंग के थैला के अंदर 12 नग लहर अक्वा वाटर लिखा प्रत्येक पाउच में 200 ml महुआ शराब भरा हुआ कुल 2400 ml कीमती 240 रूपये को ग्राम चट्टीगिरोला से बैतारी की ओर पैदल जाते पकड़ा. जिसपर आरोपी गणेश ताण्डी का कृत्य धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें