लाकडाउन का उलंघन कर जुआ खेलने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... - CG Sandesh

लाकडाउन का उलंघन कर जुआ खेलने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार.

बसना पुलिस ने 12 अप्रैल को मुखबिर की सुचना पर वार्ड नं0 02 बसना में तास पत्ती से रूपये की हारजीत का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलते हुए 6  आरोपियों को पकड़ा है.  जिनके पास से तीन नाग मोबाइल और तीन मोटरसायकल भी जप्त की गई है.

इसके साथ ही उक्त आरोपियों ने लाकडाउन का भी उलंघन किया और एक से अधिक व्यक्ति एक जहग एकत्रित होकर नियम को ताक में रखते हुए जुआ खेलते पाया गया. जिसके चलते अपराध अजमानतीय होने से आरोपियों को गिरफतार कर रिमाण्ड में भेजा गया, इन आरोपियों पर धारा 188-IPC, 13-LHY, 269-IPC, 270-IPC कायम किया गया है.

जिसमे बरातु निषाद पिता सुधु निषाद उम्र 52 साल टिकरापारा बसना,  जैजेराम साहू पिता घासीराम साहू उम्र 49 साल साकिन नायकपारा बसना, मनीष दास पिता दुरबीन दास उम्र 37 साल वार्ड नं0 08 बसना, मदन लग्रवाल पिता चन्द्रभान अग्रवाल उम्र 62 साल वार्ड नं0 13 बसना, सोहन सिंग पिता लच्छासिंग उम्र 46 साल साकिन वार्ड नं0 03 बसना, श्यामप्यारा पिता शिवप्रसाद मधुकर उम्र 42 साल वार्ड नं0 01 बसना से कुल 7700 रूपये एवं तीन नग मोटर सायकल तथा तीन नग मोबाईल जप्त किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें