मोबाईल से फोन एवं मैसेज करके अनावश्यक परेशान करने वाले पर मा... - CG Sandesh

मोबाईल से फोन एवं मैसेज करके अनावश्यक परेशान करने वाले पर मामला दर्ज

ग्राम कुरूद (कुटेला) थाना आरंग निवासी नेमीचंद सिन्हा ने पिथौरा थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि आज से करीब 15 दिन पूर्व उसकी पत्नी से ठाकुरदिया निवासी यशवंत साहू मोबाईल से फोन एवं मैसेज करके अनावश्यक परेशान करता है,  जिसे समझाने के लिए वह 10 अप्रैल को सुबह लगभग 07:00 बजे अपने ससुराल ग्राम ठाकुरदिया खुर्द आकर यशवंत साहू को फोन से बात एवं मैसेज नहीं करने हेतु समझाने की कोशिश किया,  किन्तु वह आवेश में आकर गंदी गंदी गाली गलौच कर नेमीचंद से हाथ मुक्का से मारपीट किया,  जिससे उसे चोट आई. मामले में आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294 एवं 323 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें