खैरझिटकी व बोंदा से अवैध शराब जप्त - CG Sandesh

खैरझिटकी व बोंदा से अवैध शराब जप्त

चौकी बलौदा थाना सरायपाली ने  मुखबिर की सूचना पर ग्राम खैरझिटकी बनडबरी तालाब में एक व्यक्ति से भारी मात्रा में रखे बिक्री हेतु महुआ शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर के निशानदेही पर एक संदेही व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया जो भागने का प्रयास कर रहा था,  जिसे पकड़कर पूछताछ करने से जुर्म करना स्वीकार करते हुये अपने पास एक नीले रंग की 35 ली0 वाली प्लास्टिक जरिकेन डिब्बा में हाथ भट्ठी से बना हुआ लगभग 30 ली0 महुआ शराब कीमती करीबन 3000 रूपये के शराब को पेश किया. जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी उत्तर विशाल पिता भोभने विशाल 35 वर्ष ग्राम खैरझिटकी चौकी बलौदा पर अपराध धारा 34(2) आब0 एक्ट पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

सरायपाली पुलिस ने 9 अप्रैल को मुखबीर की सूचना पर एक व्यक्ति को बोंदा की ओर से सरायपाली की ओर अवैध रूप से बिक्री हेतु हाथ में थैले में शराब परिवहन करते पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि आरोपी  कमलेश्वर बंछोर पिता जगतराम बंछोर ग्राम दर्राभाठा 04 लीटर महुआ शराब बिक्री हेतु ले जा रहा था, जिसे जप्त कर  आरोपी का कृत्य धारा 34(1) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें