25 लीटर महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति पकड़ाया - CG Sandesh

25 लीटर महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति पकड़ाया

सरायपाली पुलिस ने 9 अप्रैल को मुखबीर की सूचना पर जम्हारी की ओर से बैदपाली की ओर अवैध रूप से महुआ शराब परिवहन कर रहे एक व्यक्ति को पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि आरोपी बैदपाली तिराहा के सामने जम्हारी की ओर से मो0सा0 से सामने एक जुट की बोरी में सामान लिये आ रहा था, जिसे रोककर पूछताछ किया जो अपना लिंगराज सोना ग्राम बैदपाली का होना बताया एवं बोरी के अंदर रखे सामान के बारे में पूछने पर 25 लीटर महुआ शराब का होना बताया. जिसपर पुलिए ने आरोपी से मो0सा0 क्रं0 CG 06 D 2408 कीमती 20,000 व अवैध शराब को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अप0 धारा 34(2) आब.एक्ट के तहत कार्यवाही किया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें