खल्लारी पुलिस ने जप्त की देशी महुआ शराब - CG Sandesh

खल्लारी पुलिस ने जप्त की देशी महुआ शराब

खल्लारी पुलिस ने 9 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर निशानदेही ग्राम एमकेबाहरा नहर नाली किनारे आरोपी मदन पटेल पिता स्व0 बाबुलाल पटेल उम्र 24 साल निवासी एम0के0बाहरा के कब्जे से दो सफेद रंग के 5-5 लीटर वाली एक मे 5 लीटर एवं एक मे 3 लीटर देशी महुआ शराब जुमला 8 लीटर कीमती 800/- रूपये को जप्त कर धारा 34(2) आब0एक्ट के तहत कार्यवाही किया है.

इसी तरह ग्राम खुटेरी डागा फार्म हाऊस के सामने आरोपी अनिल कुमार साहू पिता स्व0 रामानंद साहू उम्र 27 साल साकिन खुटेरी थाना खल्लारी के कब्जे से 4 लीटर देशी महुआ शराब भरी हुई किमती 400/- रूपये को को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(A) आब0एक्ट के तहत कार्यवाही किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें