बिजेमाल, भोकलुडीह व भगतदेवरी से अवैध शराब जप्त - CG Sandesh

बिजेमाल, भोकलुडीह व भगतदेवरी से अवैध शराब जप्त

सांकरा पुलिस मुखबीर की सूचना पर दो आदमी को एक HF डिलेक्स मोटर सायकल से अवैध शराब बिक्री करने वास्ते परिवहन करते हुए पकड़ा है. जानकारी के अनुसार पुलिस को आरोपी बिजेमाल चौक मो.सा. आते दिखे जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से दो 05 - 05 लीटर वाले जरकीन में भरा हुआ 10 लीटर महुआ शराब एवं मोटर सायकल क्रमांक HF डिलेक्स मो.सा. CG 06 GJ 5955 को जप्त कर आरोपी संजय साहु पिता गनपति एवं ताराचंद ताण्डी पिता निरंजन ताण्डी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर कार्यवाही किया है.

इसी तरह ग्राम भगतदेवरी से तिलंजनपुर मार्ग पर भगतदेवरी के दुर्गा किराना दुकान के पास मुखबीर की सुचना पर घेराबंदी मोटर सायकल क्रमांक CG 06 G 4963 में एक व्यक्ति भोजराज साहु पिता सुरत साहु उम्र 32 वर्ष ग्राम बिटांगीपाली थाना बसना को करीब 10 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा है. जिसपर पुलिस ने 10 लीटर महुआ शराब, एक हिरो पैशन प्रो मोटर सायकल क्रमांक CG 06 G 4963, नगदी रकम 100 रूपये (जुमला कीमती 21100 रूपये) को  जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पाये जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही किया है.

तथा  ग्राम भोकलुडीह में एक आदमी जो अवैध रूप से शराब बिक्री करने वास्ते रखा था उसे मुखबिर की सुचना पर घेराबंदी कर पकडकर उसके पास एक सफेद कलर की जरकीन में करीब 04 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 400 रूपये को जप्त कर पकडाए आरोपी अमर सिंह पिता राजकुमार केंवट उम 25 वर्ष निवासी भोकलुडीह पर  34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें