महिला सरपंच ने दर्ज कराई एफआईआर  - CG Sandesh

महिला सरपंच ने दर्ज कराई एफआईआर

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम कैलाशपुर डोंगरीपाली पंचायत की सरपंच अहिल्या बरिहा ने उसके घर के सामने एक महिला द्वारा गाली दिए जाने तथा जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला दर्ज कराया है.

महिला सरपंच ने बताया है कि 7 अप्रैल को सुबह करीबन 09:30 बजे आस पास वह अपने घर में थी,  तब गांव की लीलीबाई पति गनपति पटेल उसके घर के सामनें आम गली में उसे अश्लील गाली गलौच कर रही थी,  जिसे वह मना करके क्यों गाली दे रही हो बोली तब लीलाबाई अपने घर की ओर गाली बकते तथा जान से मरवा देने की धमकी हुए चली गयी. जिसे गांव के अन्य लोग देखे व सुने. मामले मे पुलिस ने लीली बाई पटेल के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध किया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें