10 लीटर महुआ शराब के साथ 2 गिरफ्तार - CG Sandesh

10 लीटर महुआ शराब के साथ 2 गिरफ्तार

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती मेघा टेंबुलकर व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सराईपाली श्री विकास पाटले के मार्गदर्शन में क्षेत्र में अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री पर लगातार नजर रखी जा रही थी कि आज दिनांक 07/04/2020 को पेट्रोलिंग के दौरान थाना प्रभारी सराईपाली श्रीमती मल्लिका तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति लीमऊगुड़ा से अवैध शराब परिवहन कर अमरकोट की ओर जा रहे हैं.

सूचना पर सरायपाली पुलिस द्वारा केंदुमुरी तिराहा के पास घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को रोका गया जिन्होंने अपना (1)नाम दिनेश दास पिता अशोक दास ग्राम अमरकोट सरायपाली का रहना बताया (2)दूसरा सुभाष मेहर पिता हेमसागर मेहर ग्राम अमरकोट बताएं जिनके गाड़ी को चेक करने पर दो पीले रंग की 5,5 लीटर वाली जरकिन में भरा हुआ हाथ भट्टी से बना हुआ महुआ शराब कुल 10 लीटर कीमती 1000 व एक काले रंग की बजाज मोटरसाइकिल सीटी 100 कीमती 20000 रुपए को जप्त कर थाना सराईपाली में अपराध क्रमांक 112 / 20 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट क़ायम कर मामला अजमानतीय होने से दोनो आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया।

इस संपूर्ण कार्यवाही में LHC हिमाद्री देवता, आरक्षक अनिल मांझी, चंद्रमणि यादव का योगदान रहा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें