टप्पासेवैया में अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

टप्पासेवैया में अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

पिथौरा पुलिस ने 6 अप्रैल को मूखबिर की सुचना पर टप्पासेवैया चौक NH 53 के किनारे अनिल बंसल निवासी पिथौरा को एक सफेद प्लास्टिक की बोरी में अंग्रेजी शराब बिक्री करने के लिए रखकर ग्राहक का इंतजार करते हुए पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुँचने पर आरोपी पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया.

पुलिस ने बताया कि आरोपी अनिल बंसल पिता श्यामलाल बंसल उम्र 22 साल निवासी कृषि उपज मण्डी के सामनें लहरौद पिथौरा के कब्जें से मैक डावेल्स नंबर 01 अंग्रेजी शराब की 16 नग अद्धी शीशी जिसके प्रत्येक शीशी में 375 एम.एल. भरी हुई तथा ब्लेंडर प्राईड अंग्रेजी शराब 05 पौवा जिसके प्रत्येक शीशी में 180 एम.एल. भरी हुई मिला, जिसकी कीमत 5,735/- रूपये है. पुलिस ने बताया कि आरोपी से अवैध शराब  जप्त कर अनिल बंसल का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पाये जाने से गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें