मारपीट कर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज - CG Sandesh

मारपीट कर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम कापुकुण्डा चौकी बलौदा निवासी कुबेर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि 3 अप्रैल को शाम 06 बजे उसकी पुत्री गीताबाई के साथ दिनेश गाणा एवं जयदेव गाणा घरेलु बात को लेकर झगड़ा कर रहे थे, जिसे वह सुनकर पास में गया और उक्त दोनो व्यक्ति दिनेश एवं जयदेव गाडा को समझाकर मना किया. जिसपर दोनों ने झगड़ा करने तुम भी आये हो कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार देते हुए जान से मारकर फेंक देने की धमकी चमकी देकर आज मौका मिला है, मार दुंगा कहकर टंगिया से जयदेव गाणा मारने लगा और दिनेश हाथ मुक्का से मारपीट किया. साथ उसकी पुत्री गिता बाई को भी मारपीट किये है. जिससे शिकायतकर्ता के सिर में चोट लगकर खून निकलने लगा, मामले में आरोपी दिनेश गाडा व जयदेव गांडा पर धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें