5 किलो गांजा जप्त  - CG Sandesh

5 किलो गांजा जप्त

सांकरा पुलिस ने 4 अप्रैल को मुखबीर के द्वारा मोबाईल से अवैध पदार्थ गंजा का परिवहन की सूचना प्राप्त होने पर कार्यवाही करते हुए करीब 5 किलो गांजा जप्त किया है.

पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सुचना पर जब पिपरौद चौक सांकरा पहुंचकर घेराबंदी किया तो वहन कुछ देर पश्चात मुखबीर के बताये अनुसार एक व्यक्ति बिना नंबर की मोटर सायकल बजाज सीटी 100 से सांकरा की तरफ आ रहा था, जिसे उसे रोककर पूछताछ किया गया तो आरोपी ने अपना नाम  फिरोज पटेल, पिता शिवराम पटेल उम्र 22 निवासी बल्दीडीह का रहने वाला बताया. जिसके वाहन की तलाशी लेने पर हैंडल में बांयी तरफ सफेद लाल प्लास्टिक के थैले में प्लास्टिक की भूरी झिल्लियो में बंधे हुए 05 पैकेट मादक पदार्थ जैसे गांजा मिला. जिसमे करीबन 5 किलोग्राम गांजा था.

जिसके बाद उक्त गांजा और परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर के बजाज सीटी 100 मोटर सायकल एवं को जप्त कर आरोपी फिरोज पटेल पर अपराध धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें