मोटरसायकल से गिरकर महिला की मौत - CG Sandesh

मोटरसायकल से गिरकर महिला की मौत

सरायपाली थाना अंतर्गत 3 अप्रैल को सुबह 7:30 बजे ग्राम बरतियाभांठा मेन रोड में मोटरसायकल से गिरकर एक महिला की मौत हो जाने से मामला दर्ज किया गया है.  

जानकारी के अनुसार 3 अप्रैल को श्रीमती दुकल बाई यादव पति बेवा शंकर, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम दुर्गापाली अपने ग्राम भठोरी से दुर्गापाली उसत पटेल के मो0सा0 में जा रही थी जिसे उसका भाई शंकरलाल पटेल चला रहा था. बिच में उसत पटेल बैठा था और पीछे में दुकल बाई बैठी थी कि ग्राम बरतिया भाठा मेन रोड में चालक शंकरलाल द्वारा अपने मो0सा0 को तेजी व लारपरवाही पूर्वक चलाने से दुकल बाई यादव मो0सा0 से नीचे गिर गई, गिरने से उसके चेहरे एवम हाथ में चोट आई है जिसके पुलिस की 112 गाडी में ईलाज हेतु सरायपाली अस्पताल पहुंचने के पहले चोट के कारण मृत्यु हो गई. मामले में मो0सा0 का चालक शंकरलाल पटेल के विरुद्ध अपराध धारा 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें