ग्राम बालसी व भीखापाली से अवैध शराब जप्त - CG Sandesh

ग्राम बालसी व भीखापाली से अवैध शराब जप्त

सरायपाली पुलिस ने 3 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर ग्राम बालसी के लकेश्वर नामक व्यक्ति से अपने मकान बाडी में छुपा कर रखे 25 लीटर कीमती 2,500 रूपये हाथ भट्टी महुआ शराब को जप्त कर आरोपी लकेश्वर रात्रे पिता धोबी रात्रे उम्र 35 वर्ष निवासी बालसी पर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबध किया है.

इसी तरह ग्राम भीखापाली में आरोपी रंजीत ओगरे पिता गणपति ओगरे उम्र 22 वर्ष सफेद झोले में हाथ भट्ठी महुआ शराब करीबन 03 लीटर कीमती 300 रूपये लेकर जा रहा था, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जप्त किया व आरोपी रंजीत ओगरे का कृत्यं धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें