मछली पकड़ने से मना करने पर मारपीट - CG Sandesh

मछली पकड़ने से मना करने पर मारपीट

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम नयापारा का निवासी चन्द्रभानू ने गाली गलौच व मारपीट को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाया है. उसने पुलिस को बताया कि वह गांव में खुसरू डबरी को लीज में लेकर मछली पालन कार्य कर रहा है जहाँ 1 अप्रैल को रात्रि करीबन 11/00 बजे उक्त डबरी में लुरू बरिहा ग्राम बलौदा व उसके 3-4 साथी मछली पकड़ रहे थे, जिन्हे उसके द्वारा मना करने पर लुरू बरिहा द्वारा अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ डण्डा से मारपीट किया. जिससे उसे चोट आई. मामले में पुलिस ने लूरू बरिहा के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC एवं 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.  


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें