लॉकडाउन में कार से अवैध शराब परिवहन करते हुए दो लोग गिरफ्तार... - CG Sandesh

लॉकडाउन में कार से अवैध शराब परिवहन करते हुए दो लोग गिरफ्तार.

महासमुंद पुलिस ने 2 अप्रैल को मुखबीर की सूचना पर कार से अवैध शराब परिवहन करते हुए दो लोगों को पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि आरोपी कार क्रमांक CG04/KJ/6944 में शराब परिवहन कर बागबाहरा से रायपुर की ओर जा रहे थे, जिन्हें घोड़ारी में नाकाबंदी कर पकड़ा गया.  

पुलिस ने बताया कि आरोपी लॉकडाउन के समय कार में 20 पौवा रायल स्टेज अंग्रेजी शराब एवं 02 बाटल बीयर लेकर अवैध रूप से परिवहन कर रहे थे जिसे जप्त किया गया. इसके अलावा पुलिस ने आरोपीगणों से 03 नग मोबाईल एवं कार क्रमांक CG04/KJ/6944 को जप्त किया. व आरोपीगणों शुभम चंद्राकर पिता मनहरण चंद्राकर उम्र 25 वर्ष एवं सजल चंद्राकर पिता चन्द्रप्रकाश चंन्द्राकर उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार धारा 188,34 भादवि, 34(A) आब0 एक्ट के तहत कार्यवाही किया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें