झिलमिला चौक के पास अवैध शराब जप्त - CG Sandesh

झिलमिला चौक के पास अवैध शराब जप्त

सरायपाली पुलिस ने 1 अप्रैल को मुखबीर की सूचना पर एक व्यक्ति को झिलमिला चौक की ओर से अवैध रूप से बिक्री हेतु शराब परिवहन करते हुए पकड़ा. पुलिस ने बताया कि आरोपी   जगन्नाथ पेट्रोल पंप के सामने हाथ में थैला लिए झिलमिला चौक तरफ से आ रहा था. जिसका नाम पता पूछने पर अर्जुन नायक पिता मंगलू नायक उम्र 60 वर्ष वार्ड नं. 09 झिलमिला थाना सरायपाली का होना बताया. एवं हाथ में थैले रखे सामान के बारे में पुछने पर 03 लीटर महुआ शराब को बिक्री हेतु ले जाना बताया. जिसपर पुलिस ने आरोपी का कृत्य धारा 34(1) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से 03 लीटर महुआ शराब किमती 300रू. को जप्त कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें