पत्नी पर मिट्टी तेल डालकर लगाई आग, मामला दर्ज - CG Sandesh

पत्नी पर मिट्टी तेल डालकर लगाई आग, मामला दर्ज

सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम सावित्रीपुर में कल 31 मार्च को चरित्र पर शक करके पति ने अपनी पत्नी पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी. जिसके बाद झुलसी महिला को उपचार के लिए 112 की मदद से पिथौरा शासकीय अस्पताल में भर्ती किया गया. जहाँ  पुलिस ने महिला से बयान लेकर आरोपी पति  के खिलाफ पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर किया है.

जानकारी के अनुसार घटना कल दोपहर 3 बजकर 50 मिनट की है, जब ग्राम सावित्रीपुर में महिला सुनीता बिसरा को अपने ही घर में उसके पति राहुल द्वारा मिट्टी तेल शरीर में डालकर आग लगा दिया है, जिसके बाद महिला को  उपचार हेतु शासकीय अस्पताल पिथौरा ले जाया गया. जहाँ डाक्टर द्वारा महिला के संबंध में 80 प्रतिशत जली हालत में  लाया गया है बताया गया. तथा महिला ने अपने मरणासन्न कथन में बताया कि  आरोपी पति राहुल बिसरा द्वारा किसी के साथ संबंध होने का शक करके मिट्टी तेल डालकर हत्या करने के उद्देश्य से शरीर में आग दिया.

वहीँ मामले में पुलिस ने अपराध धारा 307 भादवि का पाये जाने से आरोपी राहुल बिसरा निवासी सावित्रीपुर कटेल पर अपराध कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें