हमारे खिलाफ रिपोर्ट की हो कहकर ब्लेड से किया वार. - CG Sandesh

हमारे खिलाफ रिपोर्ट की हो कहकर ब्लेड से किया वार.

वार्ड नं0 4 ईदगाह भाठा देवार मोहल्ला निवासी मोनिका ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि 30 मार्च  को सुबह 8 बजे वह अपने घर के सामने खाना बना रही थी, तब रणवीर देवार, बबलु देवार,  बलबीर देवार एवं बचन देवार चारो वहां आकर शिकायतकर्ता मोनिका को पूर्व में तुम हमारे खिलाफ रिपोर्ट की हो,  कहकर मां बहन की गंदी गंदी गालियां देते हुए हाथ-मुक्के से मारपीट किये व जान से मारने की धमकी देने लगे. जिसपर वह अपने आप को बचाने लगी तो बचन देवार ने उसके बायें हाथ कोहनी के पास ब्लेड से मारा जिससे उसके बायें कोहनी, दायें हाथ में चोट आया खून बहने लगा. इसके बाद शिकायतकर्ता के चाचा-चाची वहां पहुंचे तो वे लोग भाग गये. जिसके बाद मोहल्ले के किसी व्यक्ति के द्वारा डायल 112 को फोन कर बुलाया गया जिसके बाद उन्हें शासकीय अस्पताल महासमुंद ले गये जहां से उपचार पश्चात थाना रिपोर्ट करने पर मामले में पुलिस ने   रणवीर देवार, बबलू देवार , बलबीर देवार व  बचन देवार के विरुद्ध धारा  294, 323, 34 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें