कल से दूध का डब्बा नहीं पहुंचाऊंगा कहने पर मारपीट, मामला दर्... - CG Sandesh

कल से दूध का डब्बा नहीं पहुंचाऊंगा कहने पर मारपीट, मामला दर्ज.

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम बी के बाहरा निवासी मदन ने मारपीट और गाली गलौच की शिकायत पुलिस में करते हुए बताया है कि, वह विक्रम साहू के दुध डेयरी में रोजी मजदुरी का काम करता है, जहाँ 28 मार्च को शाम 5.30 बजे वह दूध बेचने के लिये बी के बाहरा दुध सोसायटी गया था.  और  दुध का नाप तौल कराकर वह अपने दुध डब्बा(केन) को सोसायटी से बाहर निकाला. जिसे दुध सोसायटी के अध्यिक्षा ने कहा कि दुध के डब्बा(केन) को रोड तक पहुंचा दो जिसपर मदन ने कहा कि आज मैं दुध के डब्बा(केन) को पहुंचा देता हूं, कल से मैं नहीं पहुंचाऊंगा. इतना बोलने पर सोसायटी के अध्यिक्षा का लडका मुकेश जायसवाल मदन की मां से बहस कर रहे हो कहकर अश्लील गाली गलौच कर पास में पडे ईंट के टुकडा को उठाकर फेंककर मार दिया. जिससे मदन को चोट आई. मामले में पुलिस ने मुकेश जायसवाल के विरुद्ध धारा 294-IPC व  323-IPC पंजीबध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें