घर अंदर घुस कर मारपीट, मामला दर्ज - CG Sandesh

घर अंदर घुस कर मारपीट, मामला दर्ज

वार्ड नं0 09 अचानक पारा बागबाहरा का निवासी सुशील  ने मारपीट व गाली गलौच को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.  रिपोर्ट के अनुसार 27 मार्च रात करीब 2 बजे सुशील  का परिवार रात में खाना खाकर अपने अपने रूम में सो रहा था एवं सुशील  अपने घर के परछी में सो रहा था. तब उसके घर के दरवाजे का जोर से आवाज आया जिसे सुनकर सुशील जग गया और जैसे ही वह उठने लगा तभी गोलु उर्फ हितेश चन्द्राकर डण्डा लेकर उसके घर अंदर घुस कर सुशील  के साथ डण्डा से मारकर चोट पहुचाया. जिससे वह बचाओं बचाओं कहकर आवाज दिया तो उसकी मां शांति बघेल अपने कमरे से उठकर आयी और बीच बचाव करने लगी जिसे जितेन्द्र कुमार ने डण्डा से मारपीट कर चोट पहुचाया है, तभी आवाज सुनकर सुशील की लडकी मंदारो बघेल एवं लडका लखन बघेल एवं पिताजी डमरूधर बघेल  आये फिर परिवार वालों के आवाज को सुनकर  गोलु उर्फ हितेश चन्द्राकर  व जितेन्द्र कुमार दोनों जाते जाते मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार करते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये. जिसपर पुलिस ने गोलु चन्द्राकर व  जितेन्द्र कुमार  पर अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 452-IPC, 506-IPC पंजीबध कर विवेचना में लिया है.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें