कुम्हारी रोड तथा गढफुलझर बाजार चौक से अवैध शराब जप्त - CG Sandesh

कुम्हारी रोड तथा गढफुलझर बाजार चौक से अवैध शराब जप्त

बसना पुलिस ने 28 मार्च  को मुखबिर की सुचना पर खुसरूपाली कुम्हारी रोड तथा गढफुलझर बाजार चौक पर अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही की है. पुलिस ने बताया कि ग्राम खुसरूपाली कुम्हारी रोड में आरोपी मोहर साय पिता सुखुराम साय उम्र 65 निवासी गौरटेक के कब्जे से प्लास्टिक झोला अंदर पांच लीटर वाली सफेद रंग की जरिकेन मे रखे करीब 04 लीटर कीमती 400 रू हाथ भठ्ठी निर्मित महुआ शराब पाया गया जिसे अपराध धारा 34(A) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.

इसी तरह ग्राम गढफुलझर बाजार चौक मे तेजराम पटेल को अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करते हुए घेराबंदी कर पकड़ा गया जहाँ आरोपी तेजराम पटेल पिता रामजी पटेल उम्र 45 साल ग्राम फुलवारी के कब्जे से प्लास्टिक के झोला में एक पांच लीटर वाली सफेद रंग की जरिकेन में करीब 04 लीटर हाथ भठ्ठी निर्मित महुआ शराब कीमती 400 रू को जप्त कर धारा 34(A) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें