पंचशील क्लब में धारा 144 क का उल्घंन कर खेल रहे थे जुआ, पुलि... - CG Sandesh

पंचशील क्लब में धारा 144 क का उल्घंन कर खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने की कार्यवाही.

महासमुंद के पंचशील क्लब में जुआडियों को धारा 144 क का उल्घंन कर जुआ खेलना महंगा पड़ गया, पुलिस ने 28 मार्च को मुखबीर कि सुचना पर पंचशील क्लब महासमुंद में दबिश दी और जिला दण्डाधिकारी महासमुंद द्वारा जिले में लागू धारा 144 क का उल्घंन कर एक साथ बैठकर हारजीत का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलते पाया. आसपास के लोगों में इनके एकत्रित होकर खेलने से  शहर में नोवल कोरोना वायरस कोविड 19  फैलने का भय था. जिसके तहत पुलिस ने वहां मौजूद आरोप मलचंद जैन, मदन लाल विश्वकर्मा, नंदलाल विश्वकर्मा, शिव चंद्राकर, राजेन्द्र कुमार बग्गा, गुलाब सिंह राजपुरोहित, इदरिश मोह्मद, मिलाप गोलछा, नरेश कुमार गोयल, तुलाराम दीवान, अजय कुमार साहू व रमेश कुमार क्षत्रिय पर अपराध धारा 188, 269,270 आईपीसी  एवं 13 जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार कर  कार्यवाही किया.

इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से 52 पत्ती ताश जुमला रकम 19,475 रूपये 10 नग मोटर सायकल, 11 नग मोबाईल किमती कुल मशरूका 2,74,475  रूपये को जप्त किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें