बिजली विभाग के कर्मचारी के साथ मारपीट करने वालो को बसना पुलि... - CG Sandesh

बिजली विभाग के कर्मचारी के साथ मारपीट करने वालो को बसना पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल.

बसना थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार विगत दिनों बसना के विधुत केंद्र में देर रात घुस कर 2 व्यक्तियों ने लाइन मेन के साथ मारपीट किया था, जिसके बाद कल बसना थाना द्वारा दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

दरअसल लाईन मेन समलू राम ठाकुर ने 06 मार्च को उसकी ड्युटी के दौरान संध्या 04 बजे से रात्रि 12 बजे तक फ्युज आफ काल अटेण्ड था. जहाँ रात्रि लगभग 09.00 बजे दो बाहरी व्यक्ति टिकेश डडसेना ग्राम रावण भांटा पिथौरा एवं समीर प्रधान ग्राम रंगोरा आकर अनाधिकृत रूप से 33/11 के0व्ही0 सब स्टेशन बसना शहर के चालू लाईन यार्ड के अन्दर जबरदस्ती घुस गया. जिन्हें लाईन चालू होने की जानकारी देकर यार्ड के बाहर जाने को बार बार समझाया गया किन्तु वे बातों को नहीं माने और लाइन में से गाली गलौच कर मारपीट किये. जिसपर पुलिस ने दोनो आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 186, 294, 332, 34 एवं 353 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें