सरायपाली बस्ती में शराब उपलब्ध कराने वाले कर कार्यवाही - CG Sandesh

सरायपाली बस्ती में शराब उपलब्ध कराने वाले कर कार्यवाही

सरायपाली बस्ती पर झोपडीनुमा होटल में लोगो को शराब उपलब्ध कराकर शराब पिलाने वाले पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. जानकारी के अनुसार 18 मार्च को बस्ती सरायपाली चौक पर गोवर्धन साहू द्वारा अपने झोपडीनुमा होटल में लोगो को शराब पीने पिलाने का सुविधा कराकर शराब पिला रहा था, जिसके पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा. जहाँ से शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये. तथा आरोपी गोवर्धन साहू से 02 पौवा गोल्ड गोवा अंग्रेजी शराब कीमती 120 रू0 एवं 02 नग प्लास्टिक डिस्पोजल ग्लास को जप्त कर 36(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें