गीधापाली में अवैध शराब के ख़िलाफ कार्यवाही. - CG Sandesh

गीधापाली में अवैध शराब के ख़िलाफ कार्यवाही.

18 मार्च को बसना पुलिस ने ग्राम भुकेल स्कूल के पास गीधापाली रोड में कनक राम सिदार को अपने चखना दुकान में लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते पकड़ा है, पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर चखना ठेला में रेड कार्यवाही किया, जहाँ शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये. व आरोपी कनक राम सिदार पिता स्व0 पंचराम उम्र 60 साल निवासी  गिधापाली के कब्जे से 02 नग गोवा गोल्डन अंग्रेजी शराब का पौवा जिसमें एक पौवा में करीबन 60 एमएल तथा दुसरे पौवा में करीबन 70 एमएल शराब भरी हुई एवं दो नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही थी जुमला किमती 80 रूपये को जप्त पर आरोपी का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

तथा 18 मार्च को ही बसना पुलिस ने मुखबीर की सुचना पर ग्राम जगत के बाहर कच्चा रास्ता नीम पेड के पास पहुंचकर अवैध शराब रेड कार्यवाही किया, जहाँ एक व्यक्ति नीम पेंड के नीचे थैला में सामान लिए खडा था. जिसका नाम तुकाराम भृंगराज पिता पंकज भृंगराज उम्र 36 साल, निवासी गिधापाली का बताया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से चार लीटर महुआ शराब कीमत 400 रूपये को जप्त कर धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें