ट्रक व बस के बीच दुर्घटना, मामला दर्ज - CG Sandesh

ट्रक व बस के बीच दुर्घटना, मामला दर्ज

सांकरा थाना अंतर्गत कल राजस्थानी ढाबा के पास ट्रक व बस के बीच दुर्घटना होने से मामला दर्ज किया गया है, जानकारी के अनुसार एसी मिनी बस क्रमांक CG 06 GR 9992 में सवारी लेकर सरायपाली से रायपुर जा रहा था, प्रातः करीब 08:30 बजे बस जब ग्राम भगतदेवरी राजस्थानी ढाबा के पास पहुंचा उसी समय सामने ट्रक क्रमांक WB 25 J 1115 के चालक श्यामलाल विश्वास द्वारा तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर ब्रेक लगा दिया, जिससे कि मिनी बस ट्रक में टकरा गई. टकराने के वजह से बस का कांच तथा साईड का दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे मिनी बस को नुकसान हुआ  जबकि किस्मत अच्छी रही की किसी को चोट नही आई, जिसके बाद घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें