नाश्ता करने के बाद मोटरसायकल की चाबी को लेकर हो गया फ़रार. - CG Sandesh

नाश्ता करने के बाद मोटरसायकल की चाबी को लेकर हो गया फ़रार.

पिथौरा तिवारी होटल बस स्टैण्ड से नाश्ता कर चाबी को लेकर स्कूटी सहित एक व्यक्ति के  कहीं भाग जाने पर मामला दर्ज किया गया है. संतू राम निषाद ने पुलिस को बताया कि 6 मार्च को वह घुमने के लिये अपने स्कूटी क्रमांक CG 06 GR 2238 में पिथौरा आया था, इसके बाद लगभग शाम 04 बजे के आसपास वह पिथौरा के विशाल निषाद तथा उनके साथ आये एक साथी रमेश पटेल पिता तिरीथ पटेल के साथ तिवारी होटल बस स्टैण्ड पिथौरा में नाश्ता कर रहे थे, नाश्ता करते समय संतू राम निषाद ने अपने स्कूटी के चाबी को टेबल में रखा था जो रमेश पटेल जल्दी से नाश्ता कर चाबी को लेकर संतू राम निषाद के स्कूटी कीमती करीबन 40,000 रूपये को लेकर भाग गया. जिसे घर में जाकर पता करने पर ज्ञात हुआ कि स्कूटी को चोरी कर कहीं भाग गया है. जिसका आस पास पता किया जाने पर कहीं पता नहीं चला, जिसपर पुलिस ने आरोपी चोर के विरूद्ध अपराध धारा 379 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें