रेस्टोरेंट के सामने से मोटर सायकल चोरी - CG Sandesh

रेस्टोरेंट के सामने से मोटर सायकल चोरी

महासमुंद थाना अंतर्गत तुमगांव रोड में मधुलिका रेस्टोरेंट के सामने से मोटर सायकल चोरी होने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार मनीष शुक्ला अपने काला कलर के फैशन प्रो क्रं0 सीजी0 06 जी0ए0 1144 को लेकर 11 मार्च को अपने जन्मदिन के अवसर पर मधुलिका रेस्टोरेंट तुमगांव रोड महासमुन्द में बर्थ डे पार्टी मनाने अपने दोस्तो के साथ गया था, जहाँ  मोटर सायकल को मधुलिका रेस्टोरेंट के सामने करीब 2:00 बजे लॉक कर खडी किया और अपने दोस्तो के साथ रेस्टोरेंट के अंदर जन्मदिन पार्टी मनाने खाना खाने गया था. इसके करीब चार घंटा बाद शाम 06:00 बजे जब वह होटल से बाहर निकलकर आया तो देखा उक्त मोटर सायकल कीमत करीब 20,000/- रूपय का वहां नहीं था जिसे अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाया गया था. जिसपर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध धारा 379 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें