तरेकेला  में अवैध रूप से लोगों को शराब  पिलाने वालों पर कार्... - CG Sandesh

तरेकेला में अवैध रूप से लोगों को शराब पिलाने वालों पर कार्यवाही

बसना थाना अंतर्गत ग्राम तरेकेला में झोपड़ीनुमा होटल में अवैध रूप से लोगों के लिए शराब सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर मामला दर्ज कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार खीरसागर निषाद 16 मार्च  को अपना झोपडी होटल में अवैध रूप से लोगों को शराब पीने का सुविधा उपलब्ध करा रहा था, जिसकी सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर खीरसागर निषाद ग्राम तरेकेला को पकड़ा जहाँ मौके से शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये. पुलिस ने बताया कि उसके झोपडी होटल से 02 नग प्लास्टिक गिलास एवं दो देशी प्लेन शराब के देशी प्लेन शराब कीमती करीबन 60/- रू का रखा मिला जिसपर 36(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें