बालसी के पास 12 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त - CG Sandesh

बालसी के पास 12 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त

सरायपाली पुलिस ने ग्राम बालसी के पास 12 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त कर मामला दर्ज कर किया है. जानकारी के अनुसार शैलेंद्र नाग पिता उजल नाग उम्र 18 वर्ष, निवासी प्रेतनडीह 16 मार्च को बिना नंबर के मोटर सायकल में शासकीय शराब दुकान सरायपाली से अवैध बिक्री करने वास्ते अधिक मात्रा में शराब लेकर अटल आवास होते हुए बालसी की ओर जा रहा था. जिसे पुलिस ने मुखबीर की सुचना पर बालसी के आगे भंवरपुर रोड़ की ओर जाने वाली कच्ची सड़क पुल के पास नाकाबंदी कर पकड़ा, जिसके कब्जे से 12 पौवा देशी प्लेन शराब कीमत 720 रू. एवं बिना नंबर मोटर सायकल कीमत 30,000 रू. को जप्त कर 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें