पठियापाली में शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले प... - CG Sandesh

पठियापाली में शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर हुई कार्यवाही

ग्राम पठियापाली का हिरदेय सिंग जगत नामक व्यक्ति अपने किराना दूकान के अंदर चटपटा पदार्थ उपलब्ध कराकर लोगो को अवैध रूप से शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कर लोगों को शराब पिलाने का कार्य कर करा था. इसकी सुचना मुखबीर द्वारा पुलिस को दिए जाने पर बताये स्थान पर पुलिस ने वहां पहुंचकर शराब रेड कार्यवाही की. जहाँ कुछ लोग हिरदेय सिंग जगत के किराना दूकान के अंदर में चटपटा पदार्थ खाते हुए शराब पी रहे थे जो पुलिस पार्टी को देखते ही भाग गये, तथा शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाला व्यक्ति हिरदेय सिंग जगत पिता लगन सिंग जगत उम्र 60 वर्ष  के दुकान के अंदर 02 नग गोवा अंग्रेजी शराब पौवा जिसकी सील टुटी हुई जिसमें एक पौवा में करीबन 50 एमएल ,एक पोवा में करीबन 60 एमएल भरी हुई कीमती करीबन 60 रूपये, तथा शराब का बदबू आ रहा 02 नग प्लास्टिक का डिस्पोजल ग्लास को पुलिस ने जप्तकर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें