उधारी पैसा को बार बार मांगता है कहकर मां बेटे के साथ गाली गल... - CG Sandesh

उधारी पैसा को बार बार मांगता है कहकर मां बेटे के साथ गाली गलौच व मारपीट

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम बालसी में उधारी पैसा को बार बार मांगता है कहकर मां बेटे के साथ गाली गलौच, मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई. जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस में की गई है. रिपोर्ट के अनुसार धनपत प्रधान ने जयशंकर से 74000 रूपये उधार लिया था, जिसे जयशंकर प्रधान 10 मार्च को मांग रहा था. और करीबन 12 बजे दिन में घर के सामने जलपत,  लोकेश,  धनपत, सतपति प्रधान घर के सामने आकर चिल्लाने लगे तथा पैसा बार बार मांगता है बोलकर चिल्लाने लगे गाली गलौच करने लगे.

इसपर जब जय शंकर की माँ दरवाजे पास निकली तो लोकेश ने उसे बेल्ट से मारा जिसे देखकर जयशंकर बाहर निकला तो उसके साथ भी मिलकर गाली गलौच कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया गया. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294,  323, 34 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें