मार खाये हो उसके बाद भी काम करने जा रहे हो कहकर मारपीट - CG Sandesh

मार खाये हो उसके बाद भी काम करने जा रहे हो कहकर मारपीट

ग्राम भोरिंग की निवासी प्रेमीनबाई साहू ने थाना तुमगांव उपस्थित होकर उसके साथ हुए गाली गलौच व मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है. प्रेमीनबाई  ने बताया कि 8 मार्च को वह अपनी जेठानी तिजन बाई के साथ टिफिन लेकर काम करने जाने के लिये घर से निकली थी, व ताराबाई के घर के पास पहुंची तो ताराबाई ने उसे व उसकी जेठानी तिजनबाई को ताना मारते हुये कहा कि 6 मार्च को मार खाये हो उसके बाद भी नाक को ऊचा कर काम करने फैक्ट्री जा रहे हो शर्म नही आता कहकर गाली गलौज करते हुए ताराबाई साहू,  जयंती साहू,  दुष्यंत साहू हाथ मुक्का से मारपीट जिससे उसे चोट आई. मामले में  पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323 एवं 34 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें