बावनकेरा चौक के पास  20 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब जप्त - CG Sandesh

बावनकेरा चौक के पास 20 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब जप्त

पटेवा थाना अंतर्गत बावनकेरा चौक के पास 20 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब जप्त किया गया है. पुलिस ने बताया कि 13 मार्च को मुखबीर के जरिये सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर झलप से बावनकेरा की ओर बस से उतर कर पैदल जा रहा है, जिसपर पुलिस मौके पर पहुंचकर मुखबीर के बताये हुलिया का व्यक्ति लोकेश कुमार यादव पिता भुनेश्वर यादव उम्र 20 साल खम्हारमुडा (बेलपारा) थाना के पास रखे प्लास्टिक झोला में रखे 20 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब कीमत 1520 रू. शराब को जप्त कर 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें