साई मंदिर व बस स्टैण्ड के पास से पुलिस ने दो सटोरियों को पकड़... - CG Sandesh

साई मंदिर व बस स्टैण्ड के पास से पुलिस ने दो सटोरियों को पकड़ा

पिथौरा पुलिस ने साई मंदिर व बस स्टैण्ड के पास से दो सटोरियों को पकड़ा है.  पुलिस ने बताय कि 13 मार्च को मुखबीर की सुचना पर साईं मंदिर पिथौरा के पास रोड में रूपये पैसे का हारजीत का अंको का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिखते पवन सोनी पिता स्व. गुहा सोनी उम्र 70 साल साकिन वार्ड नं 13 महाराणाप्रताप पारा पिथौरा को 01 नग कागज में लिखा अंको का सट्टा पट्टी व नगदी रकम 400 रूपये एवं 01 नग डाट पेन के साथ पकड़ा.

तथा पिथौरा सुपर सेलून दुकान का संचालक संजय सेन पिता स्व. भोलाराम सेन उम्र 35 वर्ष वार्ड नं 09 अमरईयापारा पिथौरा के कब्जें से 01 नग कागज में लिखा अंको का सट्टा पट्टी व नगदी रकम 380 रूपये एवं 01 नग डाट पेन जप्त कर दोनों आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 4 (क) जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें