मारपीट कर रहे लोगों को समझाने गये व्यक्ति की हुई पिटाई - CG Sandesh

मारपीट कर रहे लोगों को समझाने गये व्यक्ति की हुई पिटाई

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम भलेसर में मारपीट कर रहे लोगों को समझाने गये व्यक्ति को भारी पड़ गया, गांव के कुछ लोग मिलकर उसके साथ गाली गलौच कर बेल्ट से मारपीट किया, जिसके बाद उसे पुलिस में मामला दर्ज करना पड़ा. शिकायतकर्ता दाउलाल जागडे़ ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम भलेसर में रहता है, हेमाली का कार्य करता है . और 10 मार्च के दोपहर अपने दोस्त विष्णु सिन्हा के घर गया था. जहां विष्णु सिन्हा के घर से वापस अपने घर जाते समय गांव के जैतस्तंभ चौक के पास गांव के कुछ लडके सालिकराम माण्डले एवं रामदयाल ओगरे के साथ मारपीट कर रहे थे, उसी समय शिकायत कर्ता उस रास्ते से गुजर रहा था. तब वह वहां रूका और जाकर समझाने की कोशिश किया तो गांव के भोला सिन्हा, उत्तम सिन्हा एवं उनके अन्य साथी आये और गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का एवं बेल्ट से शिकायत कर्ता विष्णु सिन्हा की पिटाई कर दी .मारपीट से शिकायतकर्ता दाहिने पीठ में सूजन है एवं बदन मे दर्द है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323 एवमं 34 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें