पुरानी बात को लेकर पत्थर उठाकर सिर में हमला. - CG Sandesh

पुरानी बात को लेकर पत्थर उठाकर सिर में हमला.

महासमुंद में थामस अस्पताल के पास पुरानी विवाद की बात को लेकर पत्थर उठाकर सिर में हमला किये जाने पर रेवाराम कुलदीप ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 10 मार्च को वह करीबन 12 बजे अपनी मोटर सायकल से पुराना थामस अस्पताल के पास अपनी बहन जानकी डोंगरे के घर गया था, जहां पर होली का उत्सव मनाने के लिये डीजे बज रहा था जहां वह डांस करने लगा. तब वहीं विजय डोंगरे पुरानी विवाद की बात को लेकर अचानक हाथ में पत्थर लेकर प्रार्थी रेवाराम के सिर में मार दिया, जिससे उसके सिर के सामने भाग में चोंट आकर खून बहने लगा . जिसके बाद मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294 एवं 323 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें