बसना पुलिस ने पकड़ी 68 लीटर अवैध शराब - CG Sandesh

बसना पुलिस ने पकड़ी 68 लीटर अवैध शराब

बसना  पुलिस ने होली से पूर्व लगभग 68 लीटर शराब पकड़ी है, बसना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों में मुखबीर की सुचना पर पहुँचकर यह कार्यवाही की है.  

जिसमे ग्राम जोगीदादर में आरोपी हरिशचंद चौहान, उम्र 35 साल, पिता रूपधर चौहान से लिमदरहा जाने पक्की मार्ग में मंदिर के 2 लीटर हाथ भठ्ठी से निर्मित देशी महुआ शराब जुमला कीमत 200 रू जप्त कर कृत्य धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही. ग्राम भस्करापाली में आरोपी सुंदर सिंह चौहान से 10 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमत 1000 रुपये जप्त कर 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही. ग्राम बेलडीह में आरोपी बंशीलाल भास्कर, उम्र 30 वर्ष, पिता संतराम भास्कर से 25 लीटर महुआ शराब कीमत 25 सौ रुपये जप्त कर 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही.

इसी तहर ग्राम बिरसिंगपाली में चिराल नाला के पास आरोपी परमानंद भार पिता आशाराम भार उम्र 42 वर्ष से 3.5 लीटर महुआ शराब कीमत 350 रुपये जप्त कर 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही, ग्राम नावागड़ के शत्रुधन यादव उम्र 38 वर्ष पिता हरिलाल यादव के पास से 20 लीटर महुआ शराब कीमत 2000 रुपये चन्द्रिका यादव के खेत के मेड के पास से जप्त कर 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.

जबकि ग्राम पिरदा में वार्ड क्रमांक 8 से मलय सोनी पिता परशुराम सोनी के पास से 17 पौवा देशी, 13 पौवा 20-20 अंग्रेजी शराब व चेतन सिदार पिता ईश्वर सिदार के पास से 15 पौवा देशी व 16 पौवा गोवा शराब जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें