भगतदेवरी ओवर ब्रिज के पास से 18 पौवा देशी शराब जप्त - CG Sandesh

भगतदेवरी ओवर ब्रिज के पास से 18 पौवा देशी शराब जप्त

सांकरा पुलिस ने ग्राम भगतदेवरी ओवर ब्रिज के पास 10 पौवा देशी मसाला शराब एवं 08 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि 7 मार्च को मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि भगतदवेरी ओवर ब्रिज के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से बिक्री करने हेतु शराब रखा है. जिसपर पुलसी मुखबीर के बताये स्थान में पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकडकर पूछताछ करने पर झोला में रखे सामान को शराब होना बताया, तथा अपना नाम पंचराम विश्वकर्मा, पिता पूरन विश्वकर्मा उम्र 35 साल भगतदवेरी का होना बताया. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने झोला से निकालकर पेश करने पर 10 पौवा देशी मसाला शराब कीमत 700 रूपये एवं 08 पौवा देशी प्लेन शराब कीमत 480 रूपये शराब कुल कीमती 1180 रूपये को जप्त कर आरोपी पर अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें