पहले हमारे घर पानी पहुंचाओं, फिर बाद में वार्ड में, बात नहीं... - CG Sandesh

पहले हमारे घर पानी पहुंचाओं, फिर बाद में वार्ड में, बात नहीं मानने पर दी आठ दिन के अंदर ख़त्म कर देने की धमकी.

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम बेमचा में पहले हमारे घर पानी पहुंचाओं फिर बाद में वार्ड में बांटना कहकर गाली गलौच, मारपीट कर व जान से मारने की धमकी मिलने पर जितेन्द्र कुमार डहरिया ने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया कि 07 मार्च के दोपहर 1:30 बजे वह नगर पालिका महासमुंद के टेंकर में पानी लेकर वार्ड क्रमांक 8 बेमचा गया था, और पानी बांट रहा था उसी समय आरोपीगण शिवकुमार,  लीलाधर,  हिराकुमार तीनों पानी के टेंकर के पास आये और कहा पहले हमारे घर पानी पहुंचाओं फिर बाद में वार्ड में बांटना तब. जिसपर उसने नियम के अनुसार पानी बांटते आ रहा हूं बोला तो आरोपीगण आक्रोशित हो गये और उसे अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किये व  दिवाल में धकेलकर जान से मारने की धमकी देते हुए बोले कि तुम्हे आठ दिन के अंदर खतम कर देंगे. जिसपर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323, 34 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें