सरायपाली बस स्टैण्ड के पास अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा... - CG Sandesh

सरायपाली बस स्टैण्ड के पास अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाला पकड़ाया.

सरायपाली बस स्टैण्ड के ममता होटल में धन लाभ अर्जित करने के लिये ग्राहकों को शराब पिलाया जा रहा था जिसकी पुलिस को मुखबीर के जरिये सूचना मिलने पर  कि ममता होटल बस स्टैण्ड सरायपाली में एक व्यक्ति द्वारा आने जाने वाले व्यक्तियों को शराब पिलाने की सुविधा देकर ग्राहको को शराब पिला रहा है, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दबिश दी . इस दौरान ममता होटल बस स्टैण्ड सरायपाली में शराब पीते बैठे ग्राहक लोग पुलिस को देखकर भाग गये, व वार्ड नंबर 3 सरायपाली निवासी आयुष महापात्र पिता उमेश महापात्र उम्र 19 साल के द्वारा अपने होटल में अवैध धन लाभ अर्जित करने के लिये ग्राहको को शराब पिलाने की सुविधा प्रदान करते मिला. जिसपर 36 (च) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति के कब्जे से 02 पौवा देशी प्लेन शराब कीमत 100 रू0 एवं 02 नग प्लास्टिक डिस्पोजल ग्लास को जप्त कर शीलबंद कर दिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें